हल्दूचौड़ महाविद्यालय में 22 यूनिट रक्तदान

खबर शेयर करें

नैनीताल। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में आयोजित एकदिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारम्भ प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.अनीता सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी प्रकाश सिंह मेहता, रक्तदान संयोजक डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. भारत सिंह, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. संजय काण्डपाल और हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था अध्यक्ष मोहित जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रक्तदान शिविर में स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर हल्द्वानी के डॉक्टर्स के सहयोग से 22 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. संजय कांडपाल, डॉ. हेम चन्द्र, रोहित नेगी, बालकृष्ण भाकुनी, सूरज बोरा, नीरज, कुशाग्र, भावना, दीपेश जीना, खुशी, मनीष शर्मा, आकाश शर्मा, योगिता, संगीता, ललिता भट्ट, चंदन, विक्रम सिंह बोरा, गौरव बोरा, निकेत बोरा, प्रियांशु और भूपेन्द्र सिंह दानी आदि छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं रक्तदाताओं ने हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप और भार की जॉच के उपरान्त रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों में रक्तदान करने के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। प्राचार्य और वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और बैग देकर सम्मानित करते हुए इसी प्रकार मानव जीवन उपयोगी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रक्तदान सह संयोजक रेडक्रॉस, रोवर रेंजर्स प्रभारी, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी, उन्नत भारत अभियान प्रभारी, बी.एड., कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय, पूर्व छात्र परिषद और हल्दूचौड़ ऑनलाईन संस्था के सदस्यों और प्रभारियों के अतिरिक्त डॉ. ललित मोहन पाण्डे, डॉ. बीना मथेला, डॉ. ललित मोहन पाण्डे, डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. मंजु जोशी, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. कमला पाण्डे, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. भूपेन्द्र औलख, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. सरोज पंत, गिरीश चन्द्र पाण्डे, हरीश चन्द्र जोशी, हिमांशु बोरा, रंजना लोहनी, पंकज भट्ट, लोकेश नेगी, लक्ष्मी फर्त्याल, हेमा जीना, प्रेमा भट्ट, मुन्नी जोशी, गणेश नाथ गोस्वामी, राकेश कुमार, जयपाल, उमाशंकर आदि प्राध्यापक, कर्मचारी, रोवर-रेंजर, छात्र संघ के पदाधिकारी, ब्लड बैंक के कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में रोवर रेंजर्स द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। रक्तदान शिविर का संचालन उन्नत भारत अभियान संयोजक डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया।